1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Road Safety World Series : टूर्नामेंट में दूसरी जीत पर श्रीलंका की नजर, सामने हैं साउथ अफ्रीका की चुनौती

Road Safety World Series : टूर्नामेंट में दूसरी जीत पर श्रीलंका की नजर, सामने हैं साउथ अफ्रीका की चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Mar 08, 2021 09:20 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 09:20 am IST

साउथ अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मैच के रोके जाने से पहले वेस्टइंडीज लेजेंडस को मात दी थी और अब टीम सोमवार को भी जीत दर्ज करके लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। 

Road Safety World Series, Sri Lanka, tournament, South Africa- India TV Hindi
Road Safety World Series Image Source : TWITTER/@RSWORLDSERIES

अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज लेजेंडस पर पांच विकेट से मिली जीत से उत्साहित श्रीलंका लेजेंडस साउथ अफ्रीका लेजेंडस के खिलाफ होने वाले अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 के आठवें मैच में भी अपने उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। तिलकरत्ने दिलशान की अगुवाई वाली श्रीलंका लेजेंडस के लिए हालांकि अपने उसी फॉर्म जारी रखना आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने जोंटी रोड्स की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीकी टीम होगी।

साउथ अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मैच के रोके जाने से पहले वेस्टइंडीज लेजेंडस को मात दी थी और अब टीम सोमवार को भी जीत दर्ज करके लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। रोड्स के अलावा टीम के पास अलविरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन जैसे बल्लेबाज भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-  पीएसएल के दौरान बायो बबल में लापरवाही की जांच करेगा पीसीबी का मेडिकल पैनल

ऑलराउंडर जस्टिन केंप भी टीम के लिए अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। गेंदबाजी विभाग में टीम मखाया एनतिनी और नैंटी हेवार्ड के ऊपर निर्भर होगी।

दूसरी तरफ, श्रीलंका लेजेंडस लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले उपुल थरंगा एक बार फिर से अपने उसी फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे।

बल्लेबाजी के साथ-साथ श्रीलंका लेजेंडस की गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है। टीम के पास अजंता मेंडिस, रंगना हेराथ और रसेल आर्नोल्ड जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। परवेज महारूफ भी आलराउंडर की भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें- Road Safety World Series: इंग्लैंड लेजेंड्स ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, पीटरसन ने दिखाया कमाल

टीमें (सम्भावित :)

दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस : जोंटी रोड्स (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन, गार्नेट क्रुगर, मखाया एनतिनी, मोंडे जोंडेकी, नैंटी हेवर्ड, रोजर टेलीमेक्स, थांडी ताशबाला, जस्टिन केंप, जेंडर डी ब्रुइन, एंड्रयू पुटीक, मोर्ने वेन विक।

श्रीलंका लेजेंड्स : तिलरत्ने दिलशान (कप्तान)्र, चमारा सिल्वा, दुलंजना विजिनसिंघे, मलिंदा वारनपुरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, अजंता मेंडिस, धमिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, चिंतक जयसिंघे, परवेज महारूफ, रसेल आर्नोल्ड, चमारा कपुगेदरा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल