1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेटी समायरा के बैटिंग कोच बने रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये क्यूट वीडियो

बेटी समायरा के बैटिंग कोच बने रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये क्यूट वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2020 09:09 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 09:13 am IST

कोरोना वायरस की वजह से परिवार संग घर पर समय बिताते हुए रोहित शर्मा ने बेटी समायरा को बल्लेबाजी की ट्रेनिंग दी।

Rohit Sharma became the batting coach of daughter samaira sharma, shared this cute video on social m- India TV Hindi
Rohit Sharma became the batting coach of daughter samaira sharma, shared this cute video on social media Image Source : @IMRO45/TWITTER

कोरोना वायरस के कहर की वजह से हर किसी को सोशल गैप बनाए रखने को कहा गया है। इस वजह से अधिकतर लोग घर पर अलग-थलग है और परिवार संग समय बिता रहे हैं। बात अगर क्रिकेटरों की करें तो उनके लिए ये परिवार संग समय बिताने का बेहतरीन मौका है। क्रिकेट के व्यस्त​ कार्यक्रम के बीच खिलाड़ी अपने परिवार को समय दे ही नहीं पाते। लेकिन वो कहते हैं ना एक खिलाड़ी चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन खेल से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह सकता, ऐसा ही कुछ भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ हुआ।

रोहित शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी बेटी समायरा संग क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह समायरा को सिखा रहे हैं कि क्रिकेट कैसे खेलें।

देखें वीडियो

उल्लेखनीय है, अगर अभी कोरोना वायरस का पूरे विश्व पर कहर ना होता तो रोहित शर्मा मैदान पर आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे होते। आईपीएल 2020 का आगाज पहले 29 मार्च को मुंबई और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होना था, लेकिन इस महामारी की वजह से इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। लेकिन अब इस बीमारी को देखकर लग नहीं रहा है कि इस टूर्नामेंट का आगाज 15 अप्रैल तक भी हो पाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल