1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

एम एस धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2018 03:56 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 03:56 pm IST

निदाहास ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया था।

एम एस धोनी और रोहित...- India TV Hindi
एम एस धोनी और रोहित शर्मा

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही निदाहास ट्रॉफी में भारत ने अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबले में भारत के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिए और 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में रोहित शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई और वो एम एस धोनी के बाद एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए। आइए आपको बताते हैं रोहित की इस खास उपलब्धि के बारे में।

रोहित शर्मा बने दूसरे कप्तान: रोहित शर्मा का बल्ला भले ही खामोश चल रहा हो लेकिन बतौर कप्तान उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। रोहित अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में कप्तानी करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए हैं। रोहित से पहले सिर्फ एम एस धोनी ही अब तक बांग्लादेश के खिलाफ कप्तानी कर पाए थे। इससे पहले खेले गए पांचों मुकाबले में धोनी ने ही भारत की कप्तानी की थी। अब रोहित धोनी के अलावा बांग्लादेश की कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा जब से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए हैं तब से ही उनका बल्ला रनों के सूखे से गुजर रहा है। रोहित रनों के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा था कि एशिया में आते ही रोहित अपने रंग में लौट आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो निदाहास ट्रॉफी के पहले दोनों मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल