1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने संघर्षरत मुंबई रणजी टीम को किया प्रोत्साहित, दिया इससे उबरने की सलाह

रोहित शर्मा ने संघर्षरत मुंबई रणजी टीम को किया प्रोत्साहित, दिया इससे उबरने की सलाह

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 04:49 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैच हारने वाली मुंबई की टीम को इससे उबरने के लिए सलाह दी।

Rohit Sharma,Ranji team,Mumbai Ranji team,Ranji Trophy,Rajni Trophy season,Ranji news,Ranji update,R- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में लगातार दो हार झेलने वाली मुंबई को इस परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। मुंबई पहले रेलवे से दस विकेट से और फिर कर्नाटक से पांच विकेट से हार गया था। 

इस अवसर पर उपस्थित मुंबई टीम के सूत्र ने कहा कि भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान ने बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) में मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से बात की उन्हें बताया कि वर्तमान स्थिति से कैसे उबरना है। 

रोहित को श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उन्होंने शनिवार को थोड़ी देर के लिये मुंबई और कर्नाटक के बीच दूसरे दिन का खेल देखा था। वह रविवार को भी बीकेसी आये और उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया। 

इस मौके पर मुंबई के कोच विनायक सावंत, गेंदबाजी कोच प्रदीप सुंदरम और टीम मैनेजर अजिंक्य नाइक भी उपस्थित थे। मुंबई को अपना अगला रणजी मैच 11 जनवरी से तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल