1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप टीम लगभग तय, लेकिन खराब फॉर्म के कारण कोई भी बाहर हो सकता है: रोहित

विश्व कप टीम लगभग तय, लेकिन खराब फॉर्म के कारण कोई भी बाहर हो सकता है: रोहित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 03:29 pm IST

रोहित ने कहा, ''जो टीम इन 13 वनडे में खेलेगी, वह लगभग वही टीम होगी जो विश्व कप में जायेगी।'' 

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

सिडनी: उप कप्तान रोहित शर्मा ने गुरूवार को कहा कि भारत की विश्व कप टीम लगभग सुनिश्चित हो गयी है लेकिन किसी को भी अपने स्थान को लेकर आश्वस्त नहीं होना चाहिए क्योंकि खराब फॉर्म से कोई भी बाहर किया जा सकता है। रोहित ने कहा कि जो टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आगामी वनडे सीरीज में भाग लेगी, उसमें एक या दो बदलाव हो सकते हैं जो आने वाले महीनों में खराब फॉर्म और चोटों पर निर्भर होगा।

रोहित ने कहा, ''जो टीम इन 13 वनडे में खेलेगी, वह लगभग वही टीम होगी जो विश्व कप में जायेगी। इसमें फॉर्म को देखते हुए या अगले कुछ महीनों में चोटों की चिंता के कारण एक या दो बदलाव हो सकते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमने पूरे साल में काफी क्रिकेट खेला इसलिये चोटें तो लगेंगी हीं। फॉर्म और फिटनेस को लेकर कुछ चिंतायें भी होंगी। मुझे नहीं लगता कि टीम कोई बड़ा बदलाव होगा।’’

प्लेइंग इलेवन में जगह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,‘‘स्थान भी लगभग सभी खिलाड़ियों ने तय कर लिये हैं, लेकिन यह कहते हुए मुझे लगता है कि सबकुछ प्रत्येक खिलाड़ी की फॉर्म पर निर्भर होगा। अभी इंग्लैंड जाने के लिये किसी के भी स्थान की गारंटी नहीं है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल