1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने बढ़ाई विराट कोहली की 'टेंशन', अब क्या करेंगे कोहली?

रोहित शर्मा ने बढ़ाई विराट कोहली की 'टेंशन', अब क्या करेंगे कोहली?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2018 11:43 am IST,  Updated : Feb 06, 2018 11:43 am IST

तीसरे वनडे से ठीक पहले रोहित शर्मा ने दी विराट कोहली को बड़ी टेंशन।

विराट कोहली और रोहित...- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सुपर स्टार बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली की टेंशन बढ़ा दी है। लगातार जीत दर्ज करने के बावजूद कोहली को रोहित शर्मा की टेंशन सता रही है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर रोहित ने ऐसा क्या कर दिया कि कोहली को टेंशन हो गई? रोहित शर्मा आखिर कोहली को क्या टेंशन दे सकते हैं? तो हम आपको बता दें कि कोहली की ये टेंशन रोहित का लगातार फ्लॉप होना है। ऐसा लग रहा है कि रोहित अपनी फॉर्म भारत में ही छोड़ आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में रनों को तरसते रोहित: रोहित ने जबसे दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर कदम रखा है, तबसे ही लग रहा है कि वो रन बनाना ही भूल गए हैं। रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना कुछ रास नहीं आता लेकिन पिछले साल घर पर शानदार बल्लेबाजी करने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार रोहित दक्षिण अफ्रीका में अपना रिकॉर्ड जरूर सुधारेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो फिर से रनों के लिए जूझते नजर आए।

टेस्ट के बाद वनडे में भी फ्लॉप रोहित: टेस्ट सीरीज में (11, 10, 10, 47) का स्कोर करने वाले रोहित शर्मा से हर किसी को उम्मीद थी कि वो वनडे में जरूर अच्छा खेल दिखाएंगे। लेकिन रोहित ने 125 करोड़ भारतीयों के विश्वास को तोड़ते हुए वनडे सीरीज में भी फॉर्म में नहीं लौटे। शुरुआती 2 वनडे मैचों में रोहित 20 से ऊपर का स्कोर नहीं कर सके। पहले वनडे में रोहित ने (20) और दूसरे वनडे में सिर्फ (15) रन बनाए। साफ है कि अगर टीम का सबसे बड़ा मैच विनर इस तरह की घटिया बल्लेबाजी करेगा तो टीम के कप्तान का टेंशन में आना तो लाजमी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल