1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा के फॉर्म पर बोले रोहित शर्मा कहा, उनकी काबिलियत पर है टीम को भरोसा

पुजारा के फॉर्म पर बोले रोहित शर्मा कहा, उनकी काबिलियत पर है टीम को भरोसा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 12:18 pm IST

रोहित ने कहा कि पुजारा की आलोचना बाहरी बात है क्योंकि टीम उसकी काबिलियत बखूबी जानती है।

Cheteshwar Pujara, India vs England, cricket, Rohit sharma - India TV Hindi
Cheteshwar Pujara Image Source : GETTY

भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी को उसकी बल्लेबाजी के बारे में कुछ बताने की जरूरत नही है और इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन की नाबाद पारी ने उसका इरादा और काबिलियत दिखा दिया। भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे दिन दो विकेट पर 215 रन बना लिये थे। 

रोहित ने कहा,‘‘ आप ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिसने 80 टेस्ट खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट मैचों से पहले उसे कुछ बताने की जरूरत है।’’ 

यह भी पढ़ें- विश्वमित्र, सुरेश और जयदीप ने एशियाई यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। आगे दो दिन अहम है और उम्मीद है कि वह इसी तरह से बल्लेबाजी करता रहेगा।’’ 

रोहित ने कहा कि पुजारा की आलोचना बाहरी बात है क्योंकि टीम उसकी काबिलियत बखूबी जानती है। उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो इस बारे में कोई बात नहीं होती। ये सब बाहरी बातें हैं। हमें उसके अनुभव और खूबियों के बारे में पता है। हालिया पारियों की बात करें तो उसने रन नहीं बनाये लेकिन लॉर्ड्स पर उसने और अजिंक्य ने अहम साझेदारी की।’’

यह भी पढ़ें- भाविनाबेन ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालम्पिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

उन्होंने कहा ,‘‘ ऑस्ट्रेलिया में उसके प्रदर्शन को भी नहीं भूलना चाहिये। उसने टेस्ट सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाई।’’ 

रोहित ने कहा ,‘‘ कई बार हमारी याददाश्त छोटी होती है। हमें यह सोचना चाहिये कि इतने साल से इस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया। उसके समग्र प्रदर्शन पर गौर करना चाहियें।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल