1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्वमित्र, सुरेश और जयदीप ने एशियाई यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

विश्वमित्र, सुरेश और जयदीप ने एशियाई यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 11:04 am IST,  Updated : Aug 28, 2021 11:04 am IST

जूनियर और युवा मुक्केबाजों के लिये साथ में हो रहे टूर्नामेंट में भारत के 35 से अधिक पदक पक्के हो गए हैं। 

 Indian boxers, Vishwamitra, Sports, Asian Youth Boxing Championship- India TV Hindi
  Vishwamitra Chongtham, Suresh Vishwanath and Jaideep Rawat   Image Source : TWITTER/@BFI_OFFICIAL

वर्ल्ड यूथ प्रतियोगिता में में ब्रॉन्ज मेडल विजेता विश्वमित्र चोंगथाम (51 किलो) समेत भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियन यूथ चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। चोंगथाम ने ताजिकिस्तान के अकाराली अब्दुरखिवोंजोडा को 5.0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

सुरेश विश्वनाथ (48 किलो) ओर जयदीप रावत (57 किलो) भी फाइनल में पहुंच गए। सुरेश ने बहरीन के फदेल सैयद को 5.0 से जबकि रावत ने किर्गीस्तान के बेकबोल मुरास्बेकोव को 3.2 से मात दी। 

यह भी पढ़ें- भाविनाबेन ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालम्पिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

लाशु यादव (70 किलो) और दीपक (75 किलो) को हालांकि सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। यादव को कजाखस्तान की गौखार शाइबेकोवा ने 5.0 से और दीपक को उसी देश के आलियासकारोव बाकबेरगन ने 4.1 से हराया। 

जूनियर और युवा मुक्केबाजों के लिये साथ में हो रहे टूर्नामेंट में भारत के 35 से अधिक पदक पक्के हो गए हैं। कोरोना महामारी के कारण काफी कम टीमों ने इसमें भाग लिया है। भारत के 20 पदक तो ड्रॉ के दिन ही पक्के हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल