1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने रचा इतिहास एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बने खिलाड़ी, कर डाली सचिन की बराबरी

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बने खिलाड़ी, कर डाली सचिन की बराबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2019 09:30 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 09:30 pm IST

भारत और श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 92 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से एक और शतक जड़ दिया है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP IMAGE

भारत और श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 92 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से एक और शतक जड़ दिया है। रोहित का यह इस वर्ल्ड कप का 5वां शतक है और एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक है।

इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक बार फिर आईसीसी विश्व कप-2019 में रनों की रेस में अव्वल स्थान हासिल कर लिया है। रोहित ने शनिवार को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ जारी मैच में बेहतरीन पारी खेल इस विश्व कप 600 का आंकड़ा पार कर लिया। वह अब इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

रोहित ने शाकिब अल हसन को पीछे किया, जिन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी और टूर्नामेंट का अंत आठ मैचों में 606 रनों के साथ किया था। 

इस मैच से पहले रोहित के 544 रन थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जमाया और शाकिब को पीछे किया। इस सूची में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं। उनके 516 रन हैं। 

इसी के साथ रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में 673 रन बनाए थे। 

रोहित विश्व कप में 600 का आंकड़ा छून वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन ने 2003, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2007 और शकिब ने इसी विश्व कप में यह मुकाम हासिल किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल