1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो शेयर कर किया नाम का खुलासा

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो शेयर कर किया नाम का खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 06, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 04:47 pm IST

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : @IMRO45

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा जिन्हें हम हिट मैन के भी नाम से जानते हैं उनके पास इस समय दो तरफा खुशी है। पहली खुशी की बात उनके लिए यह है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार सीरीज हराने के कगार पर है, वहीं उनके लिए दूसरी खुशी की बात यह है कि उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।

रोहित की पत्नी रितिका ने 30 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था। बेटी की जन्म की खबर सुनते ही रोहित बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस स्वदेश लौट आए थे। इस वजह से वो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी सिडनी टेस्ट में भी नहीं खेल पाए।

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें रितिका ने बेटी को अपने हाथ में ले रखा है और रोहित उनके पीछे खड़े हुए हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा ने अपनी बेटी के साथ एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें समायरा ने रोहित और रितिका की उंगली पकड़ी हुई थी। 

रोहित शर्मा बस कुछ और दिन ही अपनी बेटी के साथ रहेंगे क्योंकि 8 जनवरी को उनको वापस भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ना है। बता दें, भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल