1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हुए रॉस टेलर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हुए रॉस टेलर

 Edited By: IANS
 Published : Mar 17, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 02:59 pm IST

टेलर को प्लंकेट शील्ड में सेंट्रल स्टेग और वेलिंगटन फायरबर्डस के बीच रविवार को हुए मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी।

Ross Taylor,first ODI, Bangladesh, New Zealand  - India TV Hindi
Ross Taylor Image Source : TWITTER/ICC

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टेलर की जगह ऑलराउंडर मार्क चापमैन को टीम में शामिल किया गया है। टेलर को प्लंकेट शील्ड में सेंट्रल स्टेग और वेलिंगटन फायरबर्डस के बीच रविवार को हुए मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि टेलर चोट से जल्द उबर जाएंगे और सीरीज के बाकी दो मुकाबलों में खेलने के लिए फिट होंगे। 

यह भी पढ़ें- शादी के बाद अब कब होगी क्रिकेट के मैदान पर बुमराह की वापसी ? खत्म हुआ सस्पेंस !

स्टीड ने कहा, "टेलर के लिए दुख की बात होगी कि सीरीज से ठीक पहले वह चोटिल हो गए। यह मामूली चोट है और हमें उम्मीद है कि कुछ दिन आराम और रिहेबिलिटेशन के बाद वह क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे मैच से पहले फिट हो जाएंगे।"

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच डुनेडिन के यूनीवर्सिटी ओवल में 20 मार्च को पहला वनडे खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में 23 मार्च और तीसरा तथा अंतिम वनडे 26 मार्च को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में होगा। विश्व कप सुपर लीग में न्यूजीलैंड की यह पहली सीरीज है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल