1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग ने दर्ज़ी कहकर उड़ाया रॉस टेलर का मज़ाक, तो टेलर ने भी मारा नेहले पर देहला

सहवाग ने दर्ज़ी कहकर उड़ाया रॉस टेलर का मज़ाक, तो टेलर ने भी मारा नेहले पर देहला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 04:20 pm IST

इस बार वीरू को न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर के रुप में सेर पर सवा सेर मिल गया। वीरु अक़्सर हिंदी में ही ट्वीट करते हैं और टेलर ने भी उन्हें हिंदी में ही करारा जवाब दिया है।

virender sehwag and ross taylor- India TV Hindi
virender sehwag and ross taylor

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर छाए रहते हैं, उनके मज़ेदार ट्वीट फैंस को बेहद पसंद आते हैं। वीरू अपने ही अंदाज़ में सामने वाले की ऐसी टांग खिंचाई करते हैं कि वे लाजवाब हो जाते हैं लेकिन इस बार वीरू को न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर के रुप में सेर पर सवा सेर मिल गया। वीरु अक़्सर हिंदी में ही ट्वीट करते हैं और टेलर ने भी उन्हें हिंदी में ही करारा जवाब दिया है।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में 95 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रॉस टेलर को सहवाग ने ट्विटर पर दर्ज़ी बुलाया। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्ज़ी जी' दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया'

इसके बाद रॉस टेलर ने वीरू हिंदी में ऐसा जवाब दिया जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। टेलर ने सहवाग को ट्वीट कर हिंदी में लिखा, ‘थैंक्स वीरेंद्र सहवाग, भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना जिससे मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा। हैप्पी दिवाली।’

टेलर के हिंदी में इस ट्वीट के बाद वीरू जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘हा..हा..हा.. मास्टरजी, इस साल पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना अगली दिवाली पे। रॉस था बॉस, मोस्ट स्पोर्टिंग।’

इसके बाद रॉस टेलर ने वीरू से पूछा- 'क्या तुम्हारे दर्जी ने इस दिवाली पर तुम्हे अच्छा काम करके नहीं दिया है।'

इसके बाद सहवाग रॉस टेलर को जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘आपकी सिलाई के स्तर को कोई भी नहीं पा सकता दर्जी जी। फिर चाहे वह पेंट की बात हो या पार्टनरशिप की।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल