1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में पहली बार बना ये बड़ा रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी रातोंरात बन गया स्टार

वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में पहली बार बना ये बड़ा रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी रातोंरात बन गया स्टार

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 10, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 04:59 pm IST

वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेल रही है।

वेस्टइंडीज टीम- India TV Hindi
वेस्टइंडीज टीम

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने इतिहास रच दिया। पॉवेल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनसे पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाया था। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 7वें नंबर पर बल्लबाजी करते हुए पॉवेल ने शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पॉवेल अब वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम सातवें नंबर पर आकर शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वहीं, ऐसा करने वाले वो दुनिया के सिर्फ 16वें खिलाड़ी हैं।

पॉवेल ने 100 गेंदों में 101 रन बनाए। आउट होने से पहले पॉवेल ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के जड़े। पॉवेल ने संकट के समय वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को मुसीबत से निकाला। वेस्टइंडीज एक समय 83 रन पर 5 और 169 पर 6 विकेट खो चुका था। लेकिन फिर पॉवेल ने एक छोर संभाल लिया और शानदार बल्लेबाजी जारी कर दी।

पॉवेल के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 257 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और आयरलैंड दोनों ही टीमें अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी हैं। ऐसे में दोनों का इरादा इस मैच को जीतकर सुपर सिक्स में पहुंचने का होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल