1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs AUS 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से मात देकर अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

SA vs AUS 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से मात देकर अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2020 01:31 am IST,  Updated : Mar 01, 2020 01:31 am IST

मेजबान साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में क्लासेन के शतक के दम पर 74 रनों से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

SA vs AUS 1st ODI: Africa beat Australia by 74 runs to lead 1-0 in series - India TV Hindi
SA vs AUS 1st ODI: Africa beat Australia by 74 runs to lead 1-0 in series  Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बोलंद पार्क, पारल में तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में मेजबानों ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। साउथ अफ्रीका के लिए इस जीत के हीरो हेनरिक क्लासेन रहे। क्लासेन ने इस मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए नाबाद 123 रनों की धुआंधार पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर में 291 रन बनाए। क्लासेन के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 64 रन और काइल वेरिन ने 48 रन की शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान क्लासेन और मिलर के बीच में 149 रनों की साझेदारी भी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए जबकि स्टार्क को दो और हेजलवुड को एक विकेट मिला।

292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 49 के स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने दोनों ही सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (25) और एरोन फिंच (10) को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की राह कठिन हो गई थी। इसके बाद स्टीव स्मिथ (76) ने मिलकर मार्नस लाबुशेन (41) के साथ पारी को संभाला। जब यह दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे तो ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को निकाल सकता है, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

45.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम मात्र 217 रनों पर ढेर हो गई। अफ्रीका की ओर से एनगिडी ने तीन विकेट चटकाए और शमशी-नॉर्टजे के खाते में दो-दो विकेट तो फेलुकवायु और महाराज को एक-एक विकेट मिला। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर 74 रनों से जीत दर्ज की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।