1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs SL : चोटिल खिलाड़ियों से परेशान श्रीलंका ने किये टीम में चार बदलाव

SA vs SL : चोटिल खिलाड़ियों से परेशान श्रीलंका ने किये टीम में चार बदलाव

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 03:01 pm IST

श्रीलंका इस मैच में बल्लेबाज दिनेश चंदीमल, आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा के बिना खेलेगा। ये चारों खिलाड़ी पहले मैच में चोटिल हो गये थे जिसे श्रीलंका ने पारी और 45 रन से गंवाया था। 

SA vs SL, Sri Lanka, South Africa, sports- India TV Hindi
Sri Lanka cricket Image Source : TWITTER/SLC

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रहे श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिये अपनी टीम में चार बदलाव किये हैं। श्रीलंका ने रविवार को यहां इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 

श्रीलंका इस मैच में बल्लेबाज दिनेश चंदीमल, आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा के बिना खेलेगा। ये चारों खिलाड़ी पहले मैच में चोटिल हो गये थे जिसे श्रीलंका ने पारी और 45 रन से गंवाया था। 

लाहिरू तिरिमाने, मिनोद भानुका, दुसमंत चमीरा और असिता फर्नांडो को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। बल्लेबाज भानुका और तेज गेंदबाज फर्नांडो का यह पहला टेस्ट मैच है। 

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह से उसने फिट तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज  को देखकर अंतिम एकादश में नहीं रखा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल