1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs SL: चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए वर्नोन फिलेंडर

SA vs SL: चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए वर्नोन फिलेंडर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2019 11:57 am IST,  Updated : Feb 20, 2019 11:57 am IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर हार्मस्ट्रिंग की चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

SA vs SL: Vernon Philander ruled out of second Test- India TV Hindi
SA vs SL: Vernon Philander ruled out of second Test   Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर हार्मस्ट्रिंग की चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

आईसीसी बेवसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलेंडर विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर के गेंदबाज हैं और अब वह 10-12 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। फिलेंडर के स्थान पर 21 साल के गैर अनुभवी खिलाड़ी वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

33 वर्षीय फिलेंडर ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए चार विकेट चटकाए थे। मेजबान टीम को इस मैच में श्रीलंका के हाथों एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल