1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : इन आंटी के घर में रहते हुए बैकफुट और डिफेंस की प्रैक्टिस करते थे सचिन, खुद किया खुलासा

Video : इन आंटी के घर में रहते हुए बैकफुट और डिफेंस की प्रैक्टिस करते थे सचिन, खुद किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 08:15 pm IST

 सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी आंटी के साथ नजर आ रहे हैं।

Video : इन आंटी के घर में...- India TV Hindi
Video : इन आंटी के घर में रहते हुए बैकफुट और डिफेंस की प्रैक्टिस करते थे सचिन, खुद किया खुलासा Image Source : GETTY IMAGES

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारत क्रिकेट टीम में अपना डेब्यू किया था और यहां तक पहुंचने में उनके बचपन के कोच रमांकांत आचरेकर का बड़ा योगदान रहा। कोच आचरेकर के अलावा सचिन को वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बनाने में उन आंटी का भी बड़ा हाथ रहा जिनके घर पर वह करीब 4 साल रहे। सचिन अपनी आंटी के घर पर रहकर ही कोच आचरेकर के पास प्रैक्टिस के लिए जाया करते थे।

इस बीच सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी आंटी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सचिन ने लिखा, "दादर में आंटी के घर आना मेरे लिए हमेशा विशेष और पुरानी यादों को ताजा करने वाला अहसास होता है हमने हाल ही में उनका जन्मदिन मनाया और कई बेहतरीन यादें ताजा की।

उन्होंने आगे लिखा, "यहां मैंने अपने जीवन के 4 साल बिताए। इस दौरान उनके द्वारा फेंकी गई गोल्फ गेंद से बैकफुट और डिफेंस का अभ्यास किया। यह देखकर मुझे खुशी हुई कि वह आज भी वही करने के लिए तैयार हैं।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल