1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में चमका नेपाल का सितारा, डेब्यू मैच में ही किया दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में चमका नेपाल का सितारा, डेब्यू मैच में ही किया दमदार प्रदर्शन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2018 12:03 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 12:12 pm IST

नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिचाने ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में गजब का प्रदर्शन किया और 2 विकेट हासिल किए।

Sandeep Lamichhane- India TV Hindi
Sandeep Lamichhane Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग में हर मैच में कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जो दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। हाल ही में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में नेपाल के मिस्ट्री स्पिनप संदीम लामिचाने ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले ही मैच में स्टार बन गए। संदीप पहली बार बिग बैश लीग का हिस्सा थे और उन्होंने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए।

संदीप लामिचाने का गजब का प्रदर्शन: पहली बार बिग बैश लीग में खेल रहे नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिचाने ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। संदीप ने अपने पहले मैच के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शेन वॉटसन (22) को आउट किया। और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन (15) को अपनी ही गेंद पर कैच कर दूसरा विकेट झटक लिया। 

संदीप की फिरकी का सिडनी थंडर के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और बल्लेबाज उनकी फिरकी को समझ नहीं पा रहे थे। हालांकि आखिर में 19 साल के जेसन सांघा ने संदीप को अपने निशाने पर लिया और उनके आंकड़ों को काफी हद तक बिगाड़ दिया।

संदीप ने आखिर में अपने कोटे के 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट झटके। भले ही संदीप थोड़ी महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने पहले ही मैच में दो बड़े विकेट लेकर साबित कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया में नेपाल का ये खिलाड़ी धूम मचाने आया है। आपको बता दें कि इससे पहले संदीप आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल