1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy : सर्विसेस से हार के बावजूद सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Vijay Hazare Trophy : सर्विसेस से हार के बावजूद सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 08:38 pm IST

सर्विसेस ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ई मुकाबले में सोमवार को सौराष्ट्र को 68 रनों से हरा दिया।

Vijay Hazare Trophy : सर्विसेस से...- India TV Hindi
Vijay Hazare Trophy : सर्विसेस से हार के बावजूद सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY

कोलकाता। सर्विसेस से 62 रन से हारने के बावजूद सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप ई से शीर्ष टीम के तौर पर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया । सौराष्ट्र के 16 अंक थे और वह चंडीगढ से चार अंक आगे था। चंडीगढ को जम्मू कश्मीर ने आठ विकेट से हराया। सर्विसेस ने राहुल सिंह गेहलोत के 158 रन की मदद से सात विकेट पर 301 रन बनाये। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 43.1 ओवर में 233 रन पर आउट हो गई। लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटी सौराष्ट्र ने सर्विसेस के चार विकेट 10.3 ओवर में 26 रन पर निकाल दिये।

महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

कप्तान जयदेव उनादकट ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाये। गेहलोत ने अपनी पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाये। देवेंदर लोचाब ने 86 गेंद में 64 रन बनाये। जवाब में सौराष्ट्र की टीम शुरू ही से संघर्ष करती नजर आई। बायें हाथ के स्पिनर राहुल सिंह ने 45 रन देकर चार विकेट लिये। वरूण चक्रवर्ती 62 रन देकर तीन विकेट लिये। 

एक अन्य मैच में हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया । बंगाल की टीम 45.1 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट खोकर 43.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल