1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर संग बेटे को मुक्केबाजी करते देख बोले इरफान पठान 'उसे नहीं पता उसने क्या किया है'

सचिन तेंदुलकर संग बेटे को मुक्केबाजी करते देख बोले इरफान पठान 'उसे नहीं पता उसने क्या किया है'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2020 07:06 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 07:06 am IST

रोड सेफ्टी सीरीज के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर ने 29 गेंदों पर 36 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 57 गेंदों पर 74* रन की तूफानी पारी खेली थी। 

Seeing his son boxing with Sachin Tendulkar, Irfan Pathan said 'he doesn't know what he has done' - India TV Hindi
Seeing his son boxing with Sachin Tendulkar, Irfan Pathan said 'he doesn't know what he has done'  Image Source : TWITTER/IRFANPATHAN

क्रिकेट के मैदान पर सचिन जिस तरह मनोरंजन करते हैं उसी अंदाज में वह मैदान के बाहर भी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। कभी वो खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते है तो कभी फैन्स के साथ कुछ अच्छे पल बिताते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो इरफान पठान के बेटे इमरान पठान के साथ मुक्केबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर इस समय रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज में इंडिया लेजेंड्स का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी है। ड्रेसिंग रूप में जब सचिन तेंदुलकर इरफान पठान के साथ मस्ती कर रहे थे तो तब उनके बीच मुक्केबाजी भी हुई जिसका वीडियो खुद इरफान ने रिकॉर्ड कर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया।

इरफान पठान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा "इमरान को नहीं पता कि उसने क्या किया है, उसे तब पता चलेगा जब वह बड़ा हो जाएगा।"

बता दें, रोड सेफ्टी सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी थी। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 29 गेंदों पर 36 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 57 गेंदों पर 74* रन की तूफानी पारी खेली थी। भारत का अगला मुकाबला अब 10 मार्च को श्रीलंका से है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल