1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL फाइनल देख आख़िर क्यों दुखी हुए किंग खान'

IPL फाइनल देख आख़िर क्यों दुखी हुए किंग खान'

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 03:13 pm IST,  Updated : May 25, 2015 06:33 pm IST

कोलकाता: आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सह-मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने रविवार को आईपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के न खेलने पर दुख जताया। आईपीएल-8 का फाइनल मुकाबला रविवार

IPL फाइनल देख आख़िर...- India TV Hindi
IPL फाइनल देख आख़िर क्यों दुखी हुए किंग खान?

कोलकाता: आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सह-मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने रविवार को आईपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के न खेलने पर दुख जताया। आईपीएल-8 का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के ही घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स पर हुआ, लेकिन फाइनल में नाइट राइडर्स की बजाए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को देख शाहरुख खुश नहीं थे।

इस पर शाहरुख ने ट्वीट किया, "अब अहसास हुआ कि इडेन में नाइट राइडर्स को न देखना कितना दुखद है।"

अपने छोटे बेटे अबराम के साथ टेलीविजन पर फाइनल मैच का लुत्फ उठा रहे शाहरुख ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों मुंबई और चेन्नई को शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने ट्वीट किया, "अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मैं टीवी पर नाइट राइडर्स को न देखकर दुखी हूं। मुंबई और चेन्नई को शुभकामनाएं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल