1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN v WI : विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन

BAN v WI : विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 07:01 pm IST

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

BAN v WI : विंडीज के खिलाफ...- India TV Hindi
BAN v WI : विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन Image Source : GETTY IMAGES

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सोमवार को ये जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि शाकिब बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे और अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं।

IND vs ENG : अश्विन ने चेन्नई में किया ऐसा कारनामा जो पिछले 100 सालों में कोई नहीं कर सका, देखें Video

शाकिब की चोट की लगातार निगरानी की जा रही है और सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद यह पुष्टि की गई है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बीसीबी ने एक बयान में कहा, "शाकिब इस हफ्ते टीम बायो-सिक्योरिटी बबल को छोड़ देंगे और फिलहाल ढाका में बीसीबी मेडिकल की निगरानी में रहेंगे क्योंकि वह अभी रिकवरी कर रहे हैं।"

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 300वां विकेट लेते ही इशांत ने रचा इतिहास, कपिल देव के क्लब में हुए शामिल

गौरतलब है कि बांग्लादेश और विंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 11 फरवरी से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 3 विकेट से जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल