1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाकिब के न होने से बांग्लादेश के युवा खिलाड़ियों के पास चमकने का अच्छा मौका: शहरियार

शाकिब के न होने से बांग्लादेश के युवा खिलाड़ियों के पास चमकने का अच्छा मौका: शहरियार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2019 10:49 am IST,  Updated : Nov 03, 2019 10:49 am IST

 पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान शहरियार नफीस ने कहा कि आलराउंडर शाकिब अल हसन की टी20 श्रृंखला से अनुपस्थिति बांग्लादेश के लिये फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे युवा खिलाड़ियों के पास रातोंरात चमकने का अच्छा मौका है।

शाकिब के न होने से...- India TV Hindi
शाकिब के न होने से बांग्लादेश के युवा खिलाड़ियों के पास चमकने का अच्छा मौका: शहरियार  Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान शहरियार नफीस ने कहा कि आलराउंडर शाकिब अल हसन की टी20 श्रृंखला से अनुपस्थिति बांग्लादेश के लिये फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे युवा खिलाड़ियों के पास रातोंरात चमकने का अच्छा मौका है।

बांग्लादेश को भारत रवाना होने से पहले बड़ा झटका लगा था जब आईसीसी ने उनके टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगाया क्योंकि उन्होंने तीन बार भ्रष्टाचार की पेशकश की रिपोर्ट नहीं की थी।

दुनिया के नंबर एक वनडे आल राउंडर शाकिब के प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से दौरे में नहीं खेलने वाले सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल की अनुपस्थिति से बांग्लादेश की टीम में अनुभव की कमी होगी।

शहरियार ने 24 टेस्ट, 75 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ युवा बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिये इससे बड़ा मौका नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भारतीय टीम खेलती है तो पूरी दुनिया देखती है। बांग्लादेश के लिये स्टार बनने का बड़ा मौका है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल