1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 15, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 05:49 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने 26 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को शुरूआती 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बाहर Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने 26 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को शुरूआती 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

पाकिस्तान की टेस्ट टीम में शान मसूद, हारिस सोहेल और इमाम-उल-हक सहित उन छह खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है जो हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में खेलते नजर आए थे। मुहम्मद वसीम ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले 9 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में शामिल किया है।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

गौरतलब है कि  दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट चार से आठ फरवरी तक रावलपिंडी में खेला जायेगा। इसके बाद लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। वसीम ने कहा कि टीम को एक हफ्ते बाद 16 खिलाड़ियों की कर दिया जायेगा। 

पाकिस्तान टेस्ट टीम : बाबर आज़म (C), मुहम्मद रिज़वान (VC), इमरान बट, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, तबीश खान, हारिस रऊफ, साजिद खान, नौमान अली, यासिर शाह, फहीम अशरफ, मुहम्मद नवाज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल