1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कमाई में विराट को पछाड़ा शारापोवा ने

कमाई में विराट को पछाड़ा शारापोवा ने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2015 09:05 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 09:08 am IST

नयी दिल्ली: टेनिस स्टार मारिया शारापोवा कमाई के मामले में टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली से कहीं आगे हैं। फोर्ब्स ने वर्ल्ड की रिचेस्ट वुमन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें मारिया

कमाई में विराट को...- India TV Hindi
कमाई में विराट को पछाड़ा शारापोवा ने

नयी दिल्ली: टेनिस स्टार मारिया शारापोवा कमाई के मामले में टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली से कहीं आगे हैं। फोर्ब्स ने वर्ल्ड की रिचेस्ट वुमन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें मारिया शारापोवा 193 करोड़ रुपए के साथ सबसे अमीर वुमन प्लेयर हैं।

शारापोवा लगातार 11वीं बार टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं और अगर क्रिकेट आईकॉन विराट कोहली से उनकी तुलना करें तो वह उनसे दोगुनी अमीर हैं।

कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट में विराट की सालाना इनकम लगभग 20 करोड़ रुपए बताई गई थी जबकि उनकी कुल संपत्ति 120 करोड़ आंकी गई थी।

फोर्ब्स के अनुसार विराट ने  2014 में लगभग 46 करोड़ रुपए कमाए।

फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-10 में से 7 स्थानों पर टेनिस के खिलाड़ियों का ही कब्जा है जिसमें शारापोवा पहले स्थान पर रहीं। 2014 फ्रेंच ओपन चैम्पियन 28 साल की शारापोवा की सालाना कमाई दो लाख 97 हजार डॉलर (193 करोड़) रही। हालांकि उन्होंने पुरस्कार राशि के तौर पर 67 लाख डॉलर ही जुटाए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल