1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं शास्त्री और बांग्लादेशी कोच डोमिंगो

एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं शास्त्री और बांग्लादेशी कोच डोमिंगो

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 04:51 pm IST

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन-रात टेस्ट मैच के लिए एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं। 

IND VS BAN- India TV Hindi
एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं शास्त्री और बांग्लादेशी कोच डोमिंगो Image Source : @KKR TWITTER

कोलकाता| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन-रात टेस्ट मैच के लिए एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं। भारतीय टीम के स्थानीय टीम मैनेजर सम्राट भौमिक ने आईएएनएस से कहा, "दोनों कोच सीधे जा सकते हैं। एयरपोर्ट से सीधे ईडन पहुंचने का उनका कार्यक्रम है।"

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे यहां होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर कोलकाता पहुंचे। बाकी खिलाड़ी सीधे होटल पहुंचे। यह पूछे जाने पर कि कोहली भी पिच देखने के लिए ईडन जाएंगे, मैनेजर ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं।

कोहली और रहाणे के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे। तीसरे गेंदबाज इशांत शर्मा मंगलवार रात को पहुचेंगे। मंगलवार को टीम का अभ्यास का कोई कार्यक्रम नहीं है। भारतीय टीम इंदौर में पहला टेस्ट मैच पारी और 130 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल