1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'सोने के लिए 10 करोड़ रुपए ले रहे हैं शास्त्री' ड्रेसिंग रूम में सोने की वजह से फैन्स ने लगाई क्लास

'सोने के लिए 10 करोड़ रुपए ले रहे हैं शास्त्री' ड्रेसिंग रूम में सोने की वजह से फैन्स ने लगाई क्लास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 08:14 pm IST

इस मैच में जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ कोच रवि शास्त्री ट्रोल हो रहे हैं।

Ravi Shastri Sleeping- India TV Hindi
Ravi Shastri Sleeping Image Source : TWITTER

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मचै खेला जा रहा है। इस मैच में जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ कोच रवि शास्त्री ट्रोल हो रहे हैं।

जी हां, आज टेस्ट मैच के तीसरे दिन रवि शास्त्री की ड्रेसिंग रूप में सोते हुए तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि शास्त्री 10 करोड़ रुपए सिर्फ सोने के लिए ले रहे हैं वहीं एक यूजर ने लिखा शास्त्री के पास दुनिया की सबसे आरामदायक नौकरी है।

देखें ट्विट्स

उल्लेखनीय है, 

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल