1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले टीम इंडिया ने की स्कूल के बच्चों की तरह गलतियां

रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले टीम इंडिया ने की स्कूल के बच्चों की तरह गलतियां

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 07:36 pm IST

भारत केपटाउन और सेंचुरियन में पहले दोनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 24 जनवरी से यहां खेला जाएगा।

रवि शास्त्री- India TV Hindi
रवि शास्त्री

जोहानिसबर्ग: भारत केपटाउन और सेंचुरियन में पहले दोनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 24 जनवरी से यहां खेला जाएगा। 

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उनकी टीम को ‘स्कूली बच्चों जैसी गलतियां’ करने से बचना होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीन रन आउट भी शामिल हैं। 

शास्त्री ने आज अभ्यास सत्र के बाद सेंचुरियन में भारतीयों के रन आउट होने के संदर्भ में कहा, ‘‘इससे काफी पीड़ा हुई। परिस्थितियां पहले ही कड़ी हैं और तिस पर आप रन आउट होते तो आपको बुरा लगता है और इसमें कोई संदेह नहीं। उम्मीद है कि ये गलतियां आगे नहीं दोहरायी जाएंगी क्योंकि ये स्कूली बच्चों जैसी गलतियां हैं।’’ 

भारतीय बल्लेबाजों को अभी तक दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने जूझना पड़ा है। उनका शाट का चयन अच्छा नहीं रहा और विकेटों के बीच दौड़ के मामले में भी उन्होंने निराश किया। 

सेंचुरियन में चेतेश्वर पुजारा दोनों पारियों में रन आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने जबकि हार्दिक पंड्या भी अपने लचर रवैये के कारण रन आउट होकर पवेलियन लौटे। 

शास्त्री ने कहा,‘‘उन्हें सुधार करना होगा। इस तरह की कड़ी परिस्थितियों में जहां दो टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है वहां आप इस तरह से विकेट नहीं गंवा सकते हो। खिलाड़ियों को इस बारे में बता दिया गया है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल