1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान ख़ान की सज़ा पर पाकिस्तान का ये क्रिकेटर

सलमान ख़ान की सज़ा पर पाकिस्तान का ये क्रिकेटर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 01:25 pm IST

काले हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने पर पांच साल की सज़ा काट रहे सलमान ख़ान के फ़ैंस काफ़ी दुखी हैं. यही नहीं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर भी इससे बहुत दुखी हैं.

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: काले हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने पर पांच साल की सज़ा काट रहे सलमान ख़ान के फ़ैंस काफ़ी दुखी हैं. यही नहीं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख़्तर भी इससे बहुत दुखी हैं. अख़्तर ने अपने दोस्त सलमान की सज़ा पर दुख व्यक्त तो कुछ पाकिस्तानी और भारतीय ट्विटर यूज़र्स ने उनकी क्लास ले ली. पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने कहा कि सलमान को मिली सज़ा से वह दुखी हैं.

शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, 'मेरे दोस्त सलमान ख़ान को 5 साल की सज़ा मिली है और मैं इससे बहुत दुखी हूं, लेकिन कानून को अपना काम करना ही चाहिए. भारत की माननीय अदालत ने जो फैसला सुनाया है, उसका हमें सम्मान करना चाहिए. फिर भी मुझे लगता है कि उन्हें दी गई सज़ा बहुत कठोर है। मेरी संवेदना उनके फैंस और परिवार के साथ है. उम्मीद करता हूं जल्द ही वह बाहर होंगे...'

बता दें कि शोएब अख्तर और सलमान खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. आईपीएल में शोएब केकेआर की तरफ से खेल चुके हैं और उनकी बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान से भी अच्छे संबंध हैं हालांकि, शोएब के इस ट्वीट पर कुछ फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल