1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रोटीज के तेज गेंदबाज सिसांदा मगाला आयरलैंड सीरीज से हुए बाहर

प्रोटीज के तेज गेंदबाज सिसांदा मगाला आयरलैंड सीरीज से हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 06:19 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया कि सिसांदा को स्वस्थ होने में तीन-चार सप्ताह लगेंगे।

Sisanda Magala ruled out of Ireland tour with ankle injury- India TV Hindi
Sisanda Magala ruled out of Ireland tour with ankle injury Image Source : TWITTER HANDLE/@ICC

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांदा मगाला चोट के कारण आने वाले आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिसांदा की जगह ब्यूरन हेंड्रिक्स जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में शामिल थे उन्हें रिटेन किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया कि सिसांदा को स्वस्थ होने में तीन-चार सप्ताह लगेंगे। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को उस वक्त चोट लगी जब वह ग्रेनाडा में तैयारी कर रहे थे।

इंग्लैंड के खेमें में कोरोना संक्रमण के बावजूद भारतीय टीम की तैयारियों पर नहीं पड़ेगा असर

दक्षिण अफ्रीका की टीम सीमित ओवर की सीरीज के लिए डबलिन में है। दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज 11 जुलाई से होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल