1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट, डे1, टी: स्मिथ शतक से 20 रन दूर, आस्ट्रेलिया 194/4

रांची टेस्ट, डे1, टी: स्मिथ शतक से 20 रन दूर, आस्ट्रेलिया 194/4

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Mar 16, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 02:35 pm IST

रांची: कप्तान स्टीवन स्मिथ और ग्लैन मैक्वेल के बीच पांचवे विकेट की 54 रन की अटूट साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के पहले दिन चायकाल तक चार विकेट खोकर

Smith- India TV Hindi
Smith

रांची: कप्तान स्टीवन स्मिथ और ग्लैन मैक्वेल के बीच पांचवे विकेट की 54 रन की अटूट साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के पहले दिन चायकाल तक चार विकेट खोकर 194 रन बना लिए। चाय के समय कप्तान , स्मिथ 80 और मैक्सवेल 19 रन बनाकर नाबाद थे। इसके साथ ही स्मिथ टेस्ट में 5000 रन पूरे कर चुके हैं। अगर वह शतक जमाने में कामयाब होते हैं तो ये उनका 19वां शतक होगा।

लंच के बाद एकमात्र विकेट हैंड्सकॉंब (19) का गिरा जिसे उमेश यादव ने lbw किया। इसके बाद स्मिथ और मैक्सवेल ने पारी संभाली और बिना और विकेट खोए टीम को चायकाल के पार ले गए। इस सिरीज़ में मैक्सवेल अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

इसके पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करती सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन रवींद्र जडेजा ने वॉर्नर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने वॉर्नर (19) को आउट किया। वॉर्नर के आउट होने के बाद मैट रेनशॉ (44) ने शॉन मार्श (2) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े ही थे कि उमेश यादव ने रेनशॉ को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर आस्ट्रेलिया टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया। 

रेनशॉ के आउट होने के बाद मार्श को भी रविचंद्रन अश्विन ने ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और फ़ारवर्ड शॉर्ट लेग पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा दिया। इसके बाद स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब ने भोजनकाल तक कोई और विकेट गंवाए बिना टीम का स्कोर 109 तक पहुंचाया। 

भारत के लिए उमेश ने दो जबकि जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल