1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप के बाद स्मृति मंधाना को भारत का कप्तान बनाया जा सकता है: डब्ल्यूवी रमन

वर्ल्ड कप के बाद स्मृति मंधाना को भारत का कप्तान बनाया जा सकता है: डब्ल्यूवी रमन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 07:44 pm IST

पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने मंगलवार को कहा कि आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की कमान सौंप देनी चाहिये।

Smriti Mandhana can be made India's captain after World Cup: WV Raman- India TV Hindi
Smriti Mandhana can be made India's captain after World Cup: WV Raman Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने मंगलवार को कहा कि आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की कमान सौंप देनी चाहिये। 25 साल की मंधाना 2013 में पदार्पण करने के बाद से टीम की अहम सदस्य है। रमण ने यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कप्तानी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि मंधाना कप्तान हो सकती हैं। वह खेल को अच्छे से समझती हैं। वह कई वर्षों से क्रिकेट खेल रही है।’’ 

रमण ने कहा कि विश्व कप में टीम का चाहे जैसा भी प्रदर्शन हो , टूर्नामेंट के बाद मंधाना को कप्तान बना देना चाहिये। 

ये भी पढ़ें - हॉकी इंडिया 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से हटा, जानिए कारण

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छा समय हो सकता है और एक युवा क्रिकेटर को कप्तानी देने का मतलब है कि वह कुछ वर्षों तक टीम का नेतृत्व कर सकती है।’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘अभी कप्तान बदलने का सही समय नहीं है। हाल के दिनों में चाहे जो भी नतीजा रहा हो टीम को विश्व कप तक इंतजार करना चाहिये। विश्व कप में चाहे चाहे जो भी परिणाम रहे मुझे लगता है कि स्मृति को कप्तानी सौंप देनी चाहिये।’’ 

ये भी पढ़ें - अजीत अगरकर ने भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर कही ये बात

फिलहाल 38 साल की अनुभवी मिताली राज भारत की टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तान हैं, जबकि 32 वर्षीय हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की प्रभारी हैं। 

रमण के कोच रहते भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। उनकी जगह इस साल रमेश पवार को टीम को कोच नियुक्त कर दिया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल