1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई के लोगों से निराश हैं आर अश्विन कहा- 'कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही कर रहे हैं लोग'

चेन्नई के लोगों से निराश हैं आर अश्विन कहा- 'कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही कर रहे हैं लोग'

 Edited By: IANS
 Published : Mar 16, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 02:41 pm IST

अश्विन का कहना है कि तमिलनाडु के लोग इस चीज को मान नहीं रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि गर्मी कोरोनावायरस के प्रभाव को अपने आप कम कर देगी।

R ashwin, R ashwin chennai, coronavirus outbreak, coronavirus chennai- India TV Hindi
R ashwin Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई के लोग कोरोनावायरस को लेकर जिस तरह की लापरवाही दिखा रहे हैं, भारत के ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन उसे लेकर खासा निराश हैं। पूरे विश्व भर में फैली बीमारी कोरोनावायरस के कारण तमाम स्वास्थ एजेंसियों ने लोगों से आपस में दूरी बनाने को कहा है। 

अश्विन का कहना है कि तमिलनाडु के लोग इस चीज को मान नहीं रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि गर्मी कोरोनावायरस के प्रभाव को अपने आप कम कर देगी।

अश्विन ने रविवार को लिखा, "मैं दूसरे तरीके से कहूं तो चेन्नई में अभी तक आपस में दूरी बनाने वाली बात पर अमल नहीं किया गया है। इसका एक कारण यह है कि लोगों को लगता है कि गर्मी इस बीमारी को कम कर देगी और उनका विश्वास है कि कुछ नहीं होगा।"

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से इस बीमारी को लेकर सावधान रहने की अपील की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल