1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने IPL वाले खिलाड़ियों को नहीं दी टीम में जगह, बताया ये कारण

पाक के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने IPL वाले खिलाड़ियों को नहीं दी टीम में जगह, बताया ये कारण

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 03:04 pm IST

सीएसए ने आईपीएल को देखते हुए टीम का चयन किया है और आईपीएल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह नहीं दी है।

South Africa Team- India TV Hindi
South Africa Team Image Source : GETTY

जोहानसबर्ग| क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए टीम घोषित की। सीएसए ने आईपीएल को देखते हुए टीम का चयन किया है और आईपीएल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह नहीं दी है।

कैगिसो रबादा, क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिदी, डेविड मिलर और एनरिच नॉत्र्जे को तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल किया है जिसे दो से सात अप्रैल तक होना है लेकिन 10 से 16 अप्रैल तक होने वाले चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है। आईपीएल 2021 सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से होना है।

वनडे सीरीज के लिए बल्लेबाज एडन मार्करम और ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए शामिल किया है। यह दोनों खिलाड़ी आखिरी बार 2019 में खेले थे।

ये भी पढ़े  - IPL 2021 सीजन के लिए लॉंच हुई दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी, सामने आया ये Video

ऑलराउंडर विहान लुबे और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण का मौका मिला है। लुबे टी20 जबकि विलियम्स को वनडे तथा टी20 टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्युरन हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जानेमान मलान, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिदी, एनरिच नॉत्र्जे, एंदिले फेहलुकवायो,कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मट्स, रैसी वान डेर डुसेन, जूनियर डाला, लुथो सिपाम्ला, वियान मुल्डर, सिसांदा मगाला, काइल वेरिने, डेरिन डुपाविलोन और लिजाड विलियम्स

ये भी पढ़े  - पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ लाहौर कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश 

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), जोर्न फॉटुइनस ब्युरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, रैसी वान डेर डुसेन, जानेमान मलान, सिसांदा मगाला, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, लुथो सिपाम्ला, काइल वेरिने (विकेटकीपर), पिट वान बिल्जोन, मागेल प्रिटोरियस, लिजाड विलियम्स और विहान लुबे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल