1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA v PAK : दक्षिण अफ्रीका टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना

SA v PAK : दक्षिण अफ्रीका टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 02:15 pm IST

दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

SA v PAK : दक्षिण अफ्रीका...- India TV Hindi
SA v PAK : दक्षिण अफ्रीका टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना Image Source : CRICKET SOUTH AFRICA

दुबई। दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था जिसके बाद मैच रैफरी एंड्री पाइक्रॉफ्ट ने टीम पर जुर्माना लगाया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ से संबंधित आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रचा इतिहास, पोंटिंग की टीम को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। अंपायर मराइस इरासमस, एड्रियन होल्डस्टॉक, अलाहुदीन पालेकर और बोनगानी येले ने ये आरोप लगाए थे। पाकिस्तान ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल