1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ जीत के बाद भी दक्षिण अफ्रीका को लगा ये बड़ा झटका

भारत के खिलाफ जीत के बाद भी दक्षिण अफ्रीका को लगा ये बड़ा झटका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 03:23 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया।

दक्षिण अफ्रीका- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया जिसमें उसने पांच विकेट से जीत दर्ज कर छह मैचों की सीरीज जीवंत रखी। 

आईसीसी मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को कल के मैच निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया, जिससे उन्होंने जुर्माना लगाने का फैसला किया।

 
खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5.1 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय से धीमी गेंदबाजी करने के लिये प्रत्येक ओवर के लिये 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जिसमें कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगता है।

इस तरह मार्कराम पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा। अगर दक्षिण अफ्रीका मार्कराम के कप्तान रहते इस उल्लघंन के 12 महीने के अंदर वनडे में एक और ओवर गति का उल्लघंन करता है तो मार्कराम का यह दूसरा उल्लघंन माना जायेगा और उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना होगा। 

मार्कराम ने मैच के बाद यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आरोप मैदानी अंपायर अलीम डार और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर इयान गोल्ड और चौथे अंपायर शॉन जार्ज ने लगाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल