1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेल स्टेन और डी कॉक को दिया आराम, पाकिस्तान के साथ दो वनडे नहीं खेलेंगे

डेल स्टेन और डी कॉक को दिया आराम, पाकिस्तान के साथ दो वनडे नहीं खेलेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2019 10:32 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 10:32 pm IST

 इन दोनों के स्थान पर चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर और बल्लेबाज एडिन मार्कराम को टीम में चुना है। 

डेल स्टेन - India TV Hindi
डेल स्टेन  Image Source : GETTY

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए तेज गेंदबाज डेल स्टेन और विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को आराम दिया है। इन दोनों के स्थान पर चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर और बल्लेबाज एडिन मार्कराम को टीम में चुना है। 

डीकॉक के स्थान पर हेनरिक क्लासेन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ओलीवर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हालांकि अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेन को तीसरे टेस्ट में लगी चोट के कारण आराम दिया गया है।

टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडिन मार्कराम, रीजा हैंड्रिक्स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, डेन पेटरसन, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वाने प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डुआने ओलीवर, रासे वान डर डुसेन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल