1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान का प्रस्तावित दौरा किया रद्द

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान का प्रस्तावित दौरा किया रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 04:45 pm IST

साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर 12 से 18 मार्च तक तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तान का दौरा करना था जहां रावलपिंडी में उसे तीन टी20 मैचों की सीरीज में भाग लेना था। 

south africa tour of pakistan, south africa vs pakistan t20i series, pak vs sa, pakistan vs south af- India TV Hindi
south africa  vs  pakistan Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका ने खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन का हवाला देकर भारत दौरे के बाद अगले महीने प्रस्तावित तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक इस दौरे का आयोजन बाद में किसी ऐसे समय किया जाएगा जो क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए उपयुक्त हो। 

साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर 12 से 18 मार्च तक तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तान का दौरा करना था जहां रावलपिंडी में उसे तीन टी20 मैचों की सीरीज में भाग लेना था। 

साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज खेल रही है। टीम को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है जहां तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के अलावा इतने ही टेस्ट मैच खेले जाने है। 

इस सीरीज के आखिरी मैच और भारत दौरे पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले के बीच सिर्फ एक सप्ताह से कम समय है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल