1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs ENG : डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेल रचा इतिहास मगर हुई टीम की हार

SA vs ENG : डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेल रचा इतिहास मगर हुई टीम की हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2020 08:37 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 08:37 am IST

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज डी कॉक और टेम्बा बवुमा ने 7.5 ओवरों में 92 रन की तूफानी शुरुआत दिलाई।

Quinton De Cock- India TV Hindi
Quinton De Cock Image Source : GETTY IMAGE

साउथ अफ्रीका के डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में अभी तक अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेली मगर इसके बावजूद वो टीम को जीत नहीं दिला सके। डरबन में खेले गए दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए डी कॉक ने महज 17 गेंदों में तेज तर्रार अर्धशतक जड़ डाला। जिसके चलते उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड जुड़ गया। 

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज डी कॉक और टेम्बा बवुमा ने 7.5 ओवरों में 92 रन की तूफानी शुरुआत दिलाई। जिस दौरान डी कॉक ने सिर्फ 17 गेंदों में ही 7 छक्के और 1 चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और 22 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इस तरह टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 17 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले वो साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बने। इस कड़ी में उन्होंने एबी डिविलियर्स के 23 गेंदों में अर्धशतक को पीछे छोड़ा। हलांकि इससे पहले भी डी कॉक 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। मगर 17 गेंदों में ये उनका सबसे तेज अर्धशतक है। 

हालांकि दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज इस शुरुआत का फायदा उठा नहीं पाए और टीम को रोमांचक मैच में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। डी कॉक के बाद रासी वैन डर दुसेन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम 20 ओवरों में सिर्फ 202 रन ही बना सकी। इस तरह दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने एक रन से जीता था जबकि दुसरे मैच में उस हार मिली है। इस तरह सीरीज का निर्णायक मैच 16 फरवरी को सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में खेला जाएगा। जिसमें दोनों टीमें सीरीज पर कब्ज़ा करने के इरादे से जी जान लगा देंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल