1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विटोरी का मानना, न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन की भूमिका अहम होगी

विटोरी का मानना, न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन की भूमिका अहम होगी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2021 09:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 09:07 pm IST

बांग्लादेश के स्पिन सलाहकार डेनियल विटोरी का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में स्पिन की भूमिका काफी अहम होगी।

विटोरी का मानना,...- India TV Hindi
विटोरी का मानना, न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन की भूमिका अहम होगी Image Source : GETTY

नई दिल्ली| बांग्लादेश के स्पिन सलाहकार डेनियल विटोरी का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में स्पिन की भूमिका काफी अहम होगी। हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, एश्टन एगर और एडम जम्पा ने सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था।

विटोरी ने कहा, "मेरे ख्याल से स्पिन बड़ी भूमिका अदा करेगी। हाल ही में आपने देखा कि सेंटनर और सोढ़ी कितने सफल रहे थे। इसके अलावा एगर और जम्पा ने भी बेहतर किया। सभी को पता है कि सीमित ओवर के क्रिकेट में स्पिन कितनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।"

विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने मचाई धूम, बनाया एक सीजन में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, "मेहदी हसन काफी अनुभवी हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वह सफल रहे थे। मेरे ख्याल से वह काफी अहम साबित हो सकते हैं।"

विटोरी ने कहा कि वह बांग्लादेश टीम के साथ दोबारा जुड़कर खुश हैं। विटोरी के 100 दिनों के अनुबंध को खत्म होने में 40 दिन बचे हैं लेकिन कोरना प्रतिबंधों के कारण वह विंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ नहीं थे। विटोरी ने कहा, "बांग्लादेश के साथ जुड़कर खुश हूं। लगभग एक साल के बाद सभी के साथ जुड़कर उत्सुक हूं।"

Ind vs Eng : टी-20 सीरीज से पहले जोश में हैं विराट, नेट्स में दिखा रहे हैं दम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल