1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा की श्रीलंकाई टीम में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा की श्रीलंकाई टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 01, 2018 09:18 am IST,  Updated : Dec 01, 2018 09:18 am IST

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 15 दिसंबर से वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में पहला और दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी।

नुवान प्रदीप- India TV Hindi
नुवान प्रदीप

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के प्रदीप का पिछले दो सालों में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा सफल रहा है। उनके अलावा 21 साल के कुमारा को वेस्टइंडीज दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम में शामिल किया गया है। 

चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले दिनेश चंडीमल की भी टीम में वापसी हुई है। वह टेस्ट सीरीज में फिर से टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। वहीं, बल्लेबाज कौशल सिल्वा को सीरीज से बाहर रखा गया है। 

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 15 दिसंबर से वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में पहला और दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद मेहमान टीम को तीन वनडे और एक टी-20 मैच भी खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल