1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया

एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 24, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Sep 24, 2018 01:39 pm IST

दुबई में जारी एशिया कप में श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के कारण चारों ओर से हो रही आलोचनाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाने का फैसला किया।

- India TV Hindi
 एंजेलो मैथ्यूज Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया है। मैथ्यूज के स्थान पर टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। 

उल्लेखनीय है कि दुबई में जारी एशिया कप में श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के कारण चारों ओर से हो रही आलोचनाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाने का फैसला किया। वह 10 माह तक ही टीम के कप्तान रह सके। 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से  कहा गया, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने चंडीमल को आगामी इंग्लैंड सीरीज के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने मैथ्यूज को तुरंत प्रभाव के साथ वनडे और टी-20 टीम के कप्तान की जिम्मेदारियों को त्यागने के लिए कहा।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल