1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC 'प्लेयर ऑफ द ईयर' बने आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ

ICC 'प्लेयर ऑफ द ईयर' बने आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2015 12:28 pm IST,  Updated : Dec 23, 2015 12:28 pm IST

2015 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सालाना पुरस्कारों में बाजी मारी जिसमें स्टीव स्मिथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और टेस्ट क्रिकेटर चुने गए।

steve smith- India TV Hindi
steve smith

दुबई: आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों ने साल 2015 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सालाना पुरस्कारों में बाजी मारी जिसमें स्टीव स्मिथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और टेस्ट क्रिकेटर चुने गए जबकि भारतीयों की झोली खाली रही। स्मिथ आस्ट्रेलिया के चौथे और कुल 11वें खिलाड़ी बन गए जिन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी मिली। स्मिथ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डिविलियर्स को लगातार दूसरे साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया ।

उनसे पहले रिकी पोंटिंग: 2006 और 2007, मिशेल जानसन : 2009 और 2014, माइकल क्लार्क : 2013 ट्राफी जीतने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। इनके अलावा राहुल द्रविड़ : 2004, एंड्रयू फ्लिंटाफ और जाक कैलिस : 2005, शिवनारायण चंद्रपाल : 2008, सचिन तेंदुलकर : 2010, जोनाथन ट्राट : 2011 और कुमार संगकारा : 2012 यह ट्राफी पा चुके हैं।

स्टीव स्मिथ द्रविड़ : 2004, कैलिस : 2005, पोंटिंग : 2006, संगकारा : 2012, क्लार्क : 2013 और जानसन : 2014 के बाद एक ही साल में दो पुरस्कार पाने वाले सातवें क्रिकेटर बन गए।

18 सितंबर 2014 से 13 सितंबर 2015 की वोटिंग अवधि के दौरान स्मिथ ने टेस्ट में 13 मैचों में 82.57 की औसत से 1734 रन बनाये । इसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे । उन्होंने 26 वनडे में 1249 रन बनाये जिनमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल