1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को स्टीव स्मिथ की जरूरत: स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को स्टीव स्मिथ की जरूरत: स्टीव वॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 06:23 pm IST

पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को दागी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की जरूरत है और पूरी संभावना है कि खुले दिल से उसका स्वागत किया जाएगा 

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

सिडनी: पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को दागी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की जरूरत है और पूरी संभावना है कि खुले दिल से उसका स्वागत किया जाएगा लेकिन डेविड वॉर्नर के लिए राह मुश्किल हो सकती है। मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण इन दोनों को अंतर्राष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है जबकि सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्राफ्ट नौ महीने के लिए निलंबित हैं। 

वॉ ने 64 टेस्ट खेल चुके स्मिथ के बारे में कहा,‘‘हमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उसकी वापसी की जरूरत है। आप रातों रात उसके स्तर के खिलाड़ी को गंवाकर उसके विकल्प की उम्मीद नहीं कर सकते और वह अब भी युवा है।’’ 

इन तीनों खिलाड़ियों ने इस प्रकरण में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। वॉ ने कहा कि प्रशंसक अब भी उसे चाहते हैं। 

इस पूर्व कप्तान ने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया की जनता माफ करने वाली है। उसने (स्मिथ ने) गलती की और इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई।’’ 

वॉ ने कहा कि वॉर्नर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा लेकिन उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस सलामी बल्लेबाज को भी दूसरा मौका मिलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल