1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव वॉ के मैनेजर ने की भारत के दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिए जुटाए 1.50 लाख रुपए

स्टीव वॉ के मैनेजर ने की भारत के दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिए जुटाए 1.50 लाख रुपए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 02:47 pm IST

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) के सचिव रवि चौहान ने बुधवार को बताया कि मेडकाफ ने पीसीसीएआई के तहत आने वाले दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिये यह कदम उठाया। 

Steve Waugh manager raised Rs 1.50 lakh to help India's disabled cricketers- India TV Hindi
Steve Waugh manager raised Rs 1.50 lakh to help India's disabled cricketers Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के मैनेजर हर्ले मेडकाफ ने कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहे भारत के शारीरिक रूप से दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिये 1.5 लाख रुपये की धनराशि जुटायी। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) के सचिव रवि चौहान ने बुधवार को बताया कि मेडकाफ ने पीसीसीएआई के तहत आने वाले दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिये यह कदम उठाया। 

उन्होंने कहा,‘‘जब मेडकाफ को पता चला कि पीसीसीएआई से जुड़े कुछ दिव्यांग क्रिकेटर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो तब उन्होंने धनराशि जुटाने का फैसला किया।’’ 

चौहान ने कहा,‘‘उनके प्रयासों से 1,50,000 रुपये जुटाये गये। यह धनराशि पीसीसीएआई के 30 सबसे अधिक जरूरतमंद खिलाड़ियों को भेजी गयी। प्रत्येक खिलाड़ी को पांच- पांच हजार रुपये दिये गये।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल