1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-14 को लेकर उत्साहित हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार डेविड वार्नर

आईपीएल-14 को लेकर उत्साहित हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार डेविड वार्नर

 Edited By: IANS
 Published : Feb 27, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 05:03 pm IST

वार्नर 2016 में टीम के कप्तान थे जब सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर खिताब जीता था।

Sunrisers Hyderabad, David Warner, IPL-14- India TV Hindi
Sunrisers Hyderabad Image Source : INSTAGRAM/DAVID WARNER

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर लीग के आगामी 14वें सीजन को लेकर उत्साहित है, जहां वह एक बार फिर से टीम की अगुवाई करने वाले हैं। आईपीएल-14 की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। 

वार्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, " सनराइजर्स हैदराबाद एक शानदार टीम है। फैंस, स्टाफ, प्लेयर और ग्राउंड स्टाफ हैदराबाद के पास सब कुछ बेहतरीन है। मैं लीग के आगामी सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"

वार्नर 2016 में टीम के कप्तान थे जब सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर खिताब जीता था।

वार्नर इस समय अपनी ग्रोइन की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें पिछले साल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में यह चोट लगी थी।

सलामी बल्लेबाज ने अपनी इस चोट को लेकर 23 फरवरी को कहा था, " इस चोट को पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 9 महीने भी लग सकते हैं। मैं घरेलू क्रिकेट में लौट रहा हूं, जहां मैं चार मार्च को न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल