1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पर्थ स्कॉर्चर्स को हरा सिडनी सिक्सर्स ने लगातार दूसरी बार जीता बिग बैश लीग का खिताब

पर्थ स्कॉर्चर्स को हरा सिडनी सिक्सर्स ने लगातार दूसरी बार जीता बिग बैश लीग का खिताब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2021 06:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 06:13 pm IST

सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस की शानदार पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने लगातार दूसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। 

पर्थ स्कॉर्चर्स को...- India TV Hindi
पर्थ स्कॉर्चर्स को हरा सिडनी सिक्सर्स ने लगातार दूसरी बार जीता बिग बैश लीग का खिताब Image Source : GETTY IMAGES

सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस की शानदार पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने लगातार दूसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 27 रनों से मात दी। सिडनी की ओर से 60 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेलने वाले जेम्स विंस को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

IND v ENG : रूट के आउट होने के बाद कोहली ने दिखाई शानदार खेल भावना, देखें VIDEO

इस खिताबी मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस तरह सिडनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेम्स विंस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। ये तीसरी बार है जब सिडनी सिक्सर्स बिग बैश लीग चैम्पियन बना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल