1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग से पहले लिसा ग्रिफिथ और सारा एले को किया साइन

सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग से पहले लिसा ग्रिफिथ और सारा एले को किया साइन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 01:30 pm IST

सिडनी सिक्सर्स ने मंगलवार को आगामी महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से पहले ऑलराउंडर लिसा ग्रिफिथ और स्विंग गेंदबाज सारा एले को साइन करने की घोषणा की।

सिडनी सिक्सर्स ने बिग...- India TV Hindi
सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग से पहले लिसा ग्रिफिथ और सारा एले को किया साइन Image Source : GETTY

सिडनी सिक्सर्स ने मंगलवार को आगामी महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से पहले ऑलराउंडर लिसा ग्रिफिथ और स्विंग गेंदबाज सारा एले को साइन करने की घोषणा की।

ग्रिफ़िथ चिर-प्रतिद्वंद्वी सिडनी थंडर के साथ तीन सीज़न के बाद सिक्सर्स में आई हैं जबकि WBBL के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक 83 विकेट लेने वाले एली महिला बिग बैश लीग का अपना छठा सीजन खेलेंगी। एले को एक खिलाड़ी और एक सहायक कोचिंग क्षमता के रूप में सिक्सर्स में योगदान करने की उम्मीद है।

लिसा ग्रिफिथ ने सिडनी थंडर की ओर से बिग बैश लीग में कुल 29 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए हैं। ग्रिफिथ ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "मैं वास्तव में बेनी सॉयर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह एक शानदार गेंदबाज़ी कोच हैं। इसके अलावा, एलिस पेरी और एलिसा हीली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलना काफी शानदार है। मुझे पता है कि मैं वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीख सकती हूं।"

WBBL के लिए सिडनी सिक्सर्स टीम इस प्रकार है : सारा एली, एरिन बर्न्स, स्टेला कैंपबेल, लॉरेन चीटल, मैडी डार्के, ऐश गार्डनर, लिसा ग्रिफिथ, एलिसा हीली, जोडी हिक्स, एम्मा ह्यूजेस, मैरिजने कैप, एलिस पेरी, एंजी रेकेस, हेली सिल्वर होम्स, डेन वैन नाइकर्क।

गौरतलब है कि महिला बिग बैश लीग का आगाज 17 अक्टूबर से होगा जिसमें पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच खेला जाएगा। सिडनी सिक्सर्स भी उसी दिन अपने पहले मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल