1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में कर्नाटक और पंजाब के बीच होगा टी20 ट्राफी का पहला क्वार्टर फाइनल

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में कर्नाटक और पंजाब के बीच होगा टी20 ट्राफी का पहला क्वार्टर फाइनल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2021 01:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 01:06 pm IST

27 जनवरी को हरियाणा और बड़ौदा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। राजस्थान और बिहार इसी दिन चौथे क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी।

Sardar Patel Stadium- India TV Hindi
Sardar Patel Stadium Image Source : TWITTER- @BCCI

नई दिल्ली| सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल 26 जनवरी को कर्नाटक और पंजाब के बीच खेला जाएगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल इसी दिन तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

27 जनवरी को हरियाणा और बड़ौदा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। राजस्थान और बिहार इसी दिन चौथे क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी।

29 जनवरी को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में दूसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल की विजेता भिडेंगी। 29 जनवरी को ही दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा जिसमें पहले और तीसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता भिड़ेंगी।

ये भी पढ़ें -  8 मिनट 30 सेकंड में अगर दौड़ पाए 2KM तो ही मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री, BCCI लाया नया टेस्ट 

टूर्नामेंट का फाइनल 31 जनवरी को खेला जाएगा। सभी नॉकआउट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - सिराज का बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की गालियों ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल