1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : गुजरात ने 8 विकेट से छत्तीसगढ़ पर दर्ज की जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : गुजरात ने 8 विकेट से छत्तीसगढ़ पर दर्ज की जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2021 06:02 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 06:03 pm IST

गुजरात ने एफबी कॉलोनी ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मैच में छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हरा दिया।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : गुजरात ने 8 विकेट से छत्तीसगढ़ पर दर्ज की जीत Image Source : GETTY

वडोदरा| गुजरात ने एफबी कॉलोनी ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मैच में छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हरा दिया। मैदान गीला होने के कारण मैच 5-5 ओवरों का ही खेला गया। गुजरात की चार मैचों में तीसरी जीत है और टीम 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। छत्तीसगढ़ को चार मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

Ind vs Aus : कप्तान टिम पेन का शानदार कैच पकड़ कर रोहित शर्मा ने सबको चौकाया, देखें Video

छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 63 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए विशाल कुशवाह ने 20, हरप्रीत सिंह ने 14 और शशांक ने 14 रन बनाए। गुजरात के लिए पीयूष चावला ने दो और कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। गुजरात ने 64 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए रीपल पटेल ने 32 और ध्रुव रावल ने नाबाद 19 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल